Connect with us

Uncategorized

लोहाघाट पुलिस ने घर से गायब हुई स्कूटी को एक घंटे के भीतर किया बरामद

लोहाघाट( चंपावत)के चांदमारी के शिवालिक कॉलोनी निवासी जगदीश सिंह अधिकारी ने थाना लोहाघाट में सूचना देते हुए बताया गया उनकी स्कूटी वाहन संख्या uk03c 8422 ,रंग -नीला उनके घर के पास से गायब हो गई है अधिकारी के द्वारा लोहाघाट थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रार्थना पत्र पर थाना लोहाघाट पुलिस द्वारा एसएचओ अशोक कुमार के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुवे प्रार्थना पत्र दिए जाने के एक घण्टे के भीतर सुरागरसी पतारसी व सीसीटीवी कैमरों की मदद से अल्पाइन स्कूल, लोहाघाट के पास पिथौरागढ़ रोड लोहाघाट से स्कूटी को सही सलामत बरामद कर वाहन स्वामी को सुपुर्द किया गया अपनी खोई स्कूटी पाकर शिकायतकर्ता द्वारा थाना लोहाघाट पुलिस को धन्यवाद दिया गया वहीं एसएचओ अशोक कुमार ने बताया स्कूटी को घर से किसने उठाया इसकी जांच चल रही है पुलिस जगह-जगह के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है
पुलिस टीम मे .SSI श्री चेतन रावत,.HC सुनील कुमार,HC संजय जोशी,HC लाल सिंह अधिकारी सामिल रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- अब जनता की शिकायतों पर नहीं चलेगी हीलाहवाली, CM धामी ने सख्त निर्देश दिए

More in Uncategorized

Trending News