Connect with us

Uncategorized

गोपीनाथ मंदिर के लिए रवाना हुई भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली, 18 मई को खुलेंगे कपाट

पंच केदारों में चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली अपने भक्तों के सैलाब के साथ शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर से रवाना हो गई है. बता दें आज डोली रात्रि प्रवास के लिए पुंगी बुग्याल पहुंचेंगी. शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर से रवाना हो गई है. बता दें 18 मई को ब्रह्ममुहुर्त में रुद्रनाथ मंदिर के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे. रुद्रनाथ मंदिर के कपाट कार्तिक माह तक श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खुले रहेंगे. बता दें इस बार यात्रा का संचालन इस पारिस्थितिकी विकास समिति (EDC) के माध्यम से किया जाएगा. समिति में आसपास के गांवों के स्थानीय लोगों को शामिल किया गया है. खास बात यह है कि प्रतिदिन अधिकतम 140 श्रद्धालुओं को ही मंदिर तक जाने की अनुमति होगी.रुद्रनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है, जो वे ऑनलाइन या बेस कैंप पर करा सकते हैं. केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की ओर से यात्रियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए https://kedarnathwildlife-uk-gov-in/ वेबसाइट तैयार की गई है

यह भी पढ़ें -  Rahul Gandhi के कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा!, कांग्रेस नेता की लोहे का पिलर गिरने से मौत

More in Uncategorized

Trending News