Connect with us

उत्तराखण्ड

गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, हल्द्वानी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

पर्वत प्रेरणा ब्यूरो
हल्द्वानी। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद हल्द्वानी स्थित भाजपा कुमाऊँ संभाग कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा और मिष्ठान वितरण, आतिशबाजी व ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य कर खुशी का इजहार किया गया।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि इन राज्यों में मिली जीत यह दर्शाती है कि देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर गहरा विश्वास है। उन्होंने इसे विपक्ष के लिए करारा जवाब बताते हुए कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति को जनता ने नकार दिया है।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, ध्रुव रौतेला, कौस्तुभानंद जोशी, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, विनीत अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, प्रतिभा जोशी, प्रताप बोहरा, जिला मंत्री प्रताप रैक्वाल, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष कंचन उप्रेती, जिला महामंत्री आभा गोस्वामी, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा राशि जैन, विजया लक्ष्मी चौहान सहित प्रदेश, जिला व मंडल स्तर के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जश्न के दौरान “भारत माता की जय” और “मोदी-मोदी” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।

यह भी पढ़ें -  राहुल गांधी के देहरादून कार्यक्रम का वेन्यू बदला, गणेश गोदियाल बोले- ‘डर गई सरकार…’

More in उत्तराखण्ड

Trending News