Connect with us

उत्तराखण्ड

परमार्थ निकेतन पहुंचे मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, स्वामी सदानंद सरस्वती से की भेंट

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों उत्तराखंड दौरे पर हैं। बुधवार को उन्होंने परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचकर स्वामी सदानंद सरस्वती से भेंट की।

परमार्थ निकेतन पहुंचे मध्यप्रदेश के सीएम
बता दें शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद देवभूमि दर्शन के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी और बच्चे भी मौजूद थे।

ऋषि कुमारों ने किया भव्य स्वागत
आश्रम आगमन पर ऋषि कुमारों ने उनका पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान देवभूमि पहुंचे हैं।

परिवार के साथ आश्रम पहुंचे सीएम शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी साधना सिंह, पुत्र कुणाल सिंह चौहान तथा कार्तिक सिंह चौहान के साथ परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट की

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 4 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

More in उत्तराखण्ड

Trending News