Connect with us

Uncategorized

आदि छोटा कैलाश में महाशिवरात्रि मेला 14 फरवरी से, पहली बार CCTV निगरानी में होगा आयोजन

भीमताल (नैनीताल)। भगवान शिव के पावन धाम आदि छोटा कैलाश में इस वर्ष महाशिवरात्रि मेला 14 फरवरी से भव्य रूप में आयोजित होगा। मेले की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, मंदिर समिति, जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा जिम्मेदारियां तय की गईं प्रशासन ने इस बार मेले को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विशेष रणनीति तैयार की है। पहली बार मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से पूरे आयोजन की निगरानी की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल के साथ-साथ एसडीआरएफ और वन विभाग की टीमें भी तैनात रहेंगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई दल तैयार रहेंगे।

श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विशेष ध्यान

मेले में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मार्गों पर पर्याप्त बिजली व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, स्वच्छता बनाए रखने के लिए मोबाइल शौचालय स्थापित किए जाएंगे। पेयजल की व्यवस्था जल निगम द्वारा की जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पार्किंग व्यवस्था का निर्धारण

यातायात को सुचारू रखने के लिए प्रशासन ने पार्किंग स्थलों को चिन्हित कर लिया है। भीमताल की ओर से आने वाले चौपहिया वाहन बानना स्थित ओपन थिएटर में पार्क किए जाएंगे। दोपहिया वाहन भटेलिया की निजी पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें।

यह भी पढ़ें -  Haldwani-UGC कानून के विरोध में स्वर्ण समाज मुखर, बिल वापस लेने की मांगसरकार के खिलाफ धरना, समान शिक्षा और समान अधिकार की मांग उठाई

जनप्रतिनिधियों ने दिए सुझाव

ज्येष्ठ प्रमुख उमेश पलड़िया और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने कहा कि मेले की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उनका कहना है कि यह मेला क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा है, इसलिए इसकी गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

प्रशासन ने जताया भरोसा

एसडीएम नवाजिश खलीक और एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्रा ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएंगी और मेले को शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाएगा।

बैठक में त्रिलोचन पलड़िया, खष्टी राघव, कोतवाल राजेश यादव, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेश कुमार, कमलेश भट्ट, जीत सिंह सम्मल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे

More in Uncategorized

Trending News