Connect with us

उत्तराखण्ड

मल्लीताल निवासी अधिवक्ता के साथ हुई ठगी, मुकदमा दर्ज

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र निवासी अधिवक्ता ने अपने मुवक्किल के साथी पर बैंक खाते से 68 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया है। मल्लीताल सैनिक स्कूल निवासी अधिवक्ता ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में कहा कि उनके मुवक्किल का पिछले कई साल से हाईकोर्ट में एक केस चल रहा है।

अधिवक्ता का आरोप है कि इसी दौरान मिक्का ने एटीएम कार्ड का पिन नंबर देख लिया और मौका लगते ही गाड़ी से एटीएम कार्ड और क्रेडिट कार्ड पार कर लिया। उसके बाद एटीएम कार्ड से बीस हजार रुपये और क्रेडिट कार्ड से 48 हजार रुपये निकाल लिए। अधिवक्ता का कहना है कि जब उन्होंने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए बैंक स्टेटमेंट निकाला तो उन्हें खाते से धनराशि निकाले जाने की सूचना हुई।

इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं अधिवक्ता ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

More in उत्तराखण्ड

Trending News