Connect with us

उत्तराखण्ड

मण्डलायुक्त व डीआईजी ने किया भवाली रोड पाइंस का निरीक्षण

नैनीताल। मण्डलायुक्त कुमाऊं दीपक रावत एव डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनन्द भरणे ने भवाली और नैनीताल के बीच पाइनस के पास वन विभाग के व्यू प्वाइंट से 50 मीटर भवाली की तरफ बीते शुक्रवार को लैंड स्लाइड से लगभग 30 मीटर के क्षेत्र में भूस्खलन होने से भवाली एवं नैनीताल से आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिसका संज्ञान लेते हुए आज सोमवार को मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने संयुक्त रूप से भूस्खलन क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी से विस्तृत रूप से कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता को निर्देश दिए कि कार्यों में तेजी से गति लाये, जिसके लिए नैनीताल एवं भवाली सडक के दोनों तरफ से पोकलैंड मशीन लगाएं एवं जल्द से जल्द छोटे फोर व्हीलर वाहनों की आवाजाही के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करें व कार्यक्षेत्र में आर्टिफिशियल लाइट की भी व्यवस्था करना सुनिश्चित करें ताकि देर रात्रि एव बरसात रूकने पर भी कार्य किया जा सके।

साथ ही लगातार कार्यों की मानिटरिंग भी करना सुनिश्चित करें। व जनपद के अन्य क्षेत्रों की भी सभी सड़कें वर्षा काल में खुली रहे इसके लिए अपने अधीनस्थों को निर्देशित करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी राहुल शाह,तहसीलदार नवाजिश खलिद,एई केएस बसेड़ा,जेई मीनु आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News