Connect with us

उत्तराखण्ड

मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. डब्बू ने लापरवाहों को लगाई फटकार, दिए कड़े निर्देश

हल्द्वानी। उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ अनिल डब्बू ने गुरूवार को नवीन मंडी का निरीक्षण करते हुऐ अधिकारियों फटकार लगाई तथा उन्हें कड़े निर्देश दिए।वह मंडी की आय बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। 2 दिन पूर्व उन्होंने अधिकारियों को वार्निंग दी थी की मंडी में राजस्व चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसी क्रम में उन्होंने आज सुबह मंडी में छापा मारकर दो ट्रैकों को पकड़ा दोनों ट्रक बीना मंडी शुल्क दिए मंडी परिसर में प्रवेश कर रहे थे। अध्यक्ष जी ने दोनों ट्रकों पर मंडी शुल्क के अलावा चार गुना जुर्माना वसूल करने का आदेश दिया और भविष्य के लिए चेतावनी दी कि अगली बार अगर पकड़े गए तो ट्रक माल समेत जब्त कर लिए जायेंगे और टैक्स चोरो को जेल भेजा जायेगा।

डॉक्टर डब्बू ने कहा कि टैक्स चोरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। और कहा कि उन्होंने सभी मंडी सचिव और एमडी को निर्देशित किया कि हर हालत में मंडी के आय को दोगुना कर किसानों के हित में काम किया जाए। मुख्य्मंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार यह प्रयास कर रहे हैं कि किसानों की आय दोगुनी कर किसानों के हित मे काम किये जायें और किसानों को उनकी उपज़ का सही मूल्य मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  गुरुकुल कांगड़ी विवि: कुलसचिव से मारपीट मामले में 6 कर्मचारी निलंबित, देहरादून परिसर से अटैच
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News