Connect with us

उत्तराखण्ड

मार्शल आर्ट गेम वूशु कोरोना महामारी से अछूता नहीं रहा: आरती

हरिद्वार । आज खेल दिवस है हॉकी के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी बाबू ध्यानचंद का जन्मदिन है उनके जन्मदिन को भारत में खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है खेल दिवस की पूर्व संध्या पर बाबू ध्यानचंद को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए वूशु की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और राष्ट्रीय कोच आरती सैनी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण वूशु खेल अत्यधिक प्रभावित हुआ है अभी भी खिलाड़ी प्रैक्टिस करने के लिए नहीं आ रहे हैं जिसके कारण जहां खिलाड़ियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होने के लिए आगे बहुत मेहनत करनी पड़ेगी वही इस खेल से जुड़े हुए लोगों पर आर्थिक मार भी पड़ी है।

कुछ समय तक तो कोरोना महामारी के कारण ऑनलाइन क्लास चलती रही परंतु वह भी अब बंदी के कगार पर है और फील्ड प्रैक्टिस फिलहाल नहीं हो पा रही है हमारा प्रयास है कि हम ऑनलाइन इस खेल से जुड़े खिलाड़ियों को इस बीच में टिप्स देकर उन्हें सक्रिय करने का प्रयास कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News