Connect with us

उत्तराखण्ड

जसपुर में संपन्न हुई प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तराखंड की प्रबंध समिति की बैठक

जसपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तराखंड के प्रबंध समिति ने 15 से 30 मार्च के बीच प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव कराने का निर्णय लिया।

गुरुवार 29-12-2022 को जसपुर में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तराखंड की प्रबंध समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी हेतु अध्यक्ष और महामंत्री पद का चुनाव 15 मार्च से 31 मार्च के बीच कराने का निर्णय लिया गया।

इस चुनाव हेतु दो चुनाव अधिकारी कुमाऊं और गढ़वाल के प्रभारियों को बनाये जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। दोनों प्रभारियों की सहमति के बाद उन्हें विधिवत पत्र प्रेषित किये जाएंगे। दोनों चुनाव अधिकारियों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई है। व्यापार मंडल के इतिहास में पहली बार प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव देहरादून में संपन्न कराये जायेंगे।

बैठक में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संरक्षक श्री बाबूलाल गुप्ता जी, चेयरमैन  अनिल गोयल जी, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा जी, निवर्तमान महामंत्री प्रकाश मिश्रा जी, सुभाष कोहली जी, विपिन नागलिया जी, ओमप्रकाश अरोड़ा जी, प्रमोद गोयल जी, एन सी तिवारी जी एवं कृष्ण कुमार सिंघल जी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News