Connect with us

Uncategorized

मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में एक बार फिर से भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। अगले दो दिन भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं।उत्तराखंड में अगले कुछ दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। 12 और 13 सितंबर के लिए मौसम विभाग द्वारा चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की चेतावनी पर उत्तराखंड शासन ने भी सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।मौसम विभाग द्वारा देहरादून, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपद के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दो दिनों तक जनता से सावधानी बरतने की अपील की गई है। लोगों से नदी-नालों के पास ना जाने को कहा गया है।

Ad
यह भी पढ़ें -  वापस लौटे!, देहरादून में घुसे निहंग सिख बातचीत के बाद माने, पोंटा साहिब की तरफ भेजा

More in Uncategorized

Trending News