Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में अगले 4 दिनों तक होगी झमाझम बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट

 

Uttarakhand Weather Update

Uttarakhand  weather Update: उत्तराखंड में मानसून जल्द ही दस्तक देने वाला है। हालांकि उससे पहले भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। अगले चार दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इसको लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। खासकर चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं से विशेष रूप से अपील की गई है कि वो बरसात के दौरान यात्रा ना करें। 

यात्राकी गाइड और यात्रा की जानकारी

Uttarakhand weather Update: उत्तराखंड में अगले 4 दिनों तक होगी झमाझम बारिश

दरअसल  मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 30 जून से 3 जुलाई तक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। खासकर पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश के आसार है। कहीं-कहीं जगह तो भूस्खलन (Landslide) के भी आसार है।

तो वहीं मैदानी इलाकों में भी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले 4 दिनों तक बारिश की संभावना के चलते आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से अलर्ट भी जारी किया गया है। साथ ही सभी अधिकारियों को एक्टिव मोड पर रहने के निर्देश दिए गए है।

30 June को इन जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट

30 जून को पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार है। तो वहीं सभी पहाड़ी इलाकों में तेज से अति तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

इसके साथ ही मैदानी इलाकों हरिद्वार और उधम सिंह जिलों में गर्जन के साथ हवाएं चल सकती है। तो वहीं कहीं कहीं पर हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें -  रात में कहा- ‘मैं जान देने जा रहा हूं’, सुबह नैनी झील में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव

1 July को बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट

जुलाई को देहरादून और बागेश्वर जिले में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार है। जिसके चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया है।

चारधाम यात्रियों से अपील

लोगों से अपील है कि है खासकर चारधाम यात्रियों से कि बारिश के दौरान यात्रा करने से बचें। बारिश के समय पत्थर गिरने और दुर्घटना का डर रहता है। चारधाम यात्रा के श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि बारिश रुकने के बाद ही यात्रा करें

Ad

More in Uncategorized

Trending News