Connect with us

उत्तराखण्ड

मौसम विभाग ने फिर जारी की तेज बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में वर्षा का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में 12 अगस्त तक बरसात से राहत के कोई आसार नहीं है। उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग की ओर से 12 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है, जिसमें भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।



मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 9 अगस्त को राज्य के पांच जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट वहीं शेष जनपदों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बिजली चमकने और तीव्र बारिश होने की संभावना है। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भी कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका हैं। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में 12 अगस्त तक भारी बारिश की आशंका है। जिसको लेकर 9 औ 10 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट तथा 11 और 12 को यलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।


10 अगस्त के लिए चमोली, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, बाकी जिलों में इस दिन यलो अलर्ट रहेगा।

11 अगस्त के लिए सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, वहीं 12 अगस्त को बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है, जबकि बाकी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  आगामी गौचर मेले की रौनक में सुरक्षा से न हो कोई समझौता, फायर सर्विस ने परखी तैयारियां!
Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News