Connect with us

उत्तराखण्ड

दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप, एसएसपी ने कार्रवाई के दिए निर्देश, मुकदमा दर्ज

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने दुष्कर्म और शोषण के मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ़ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के बाद भाजपा नेता और नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा और उसके चालक के खिलाफ पुलिस ने लालकुआं कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार लालकुआँ बिन्दुखत्ता कार रोड निवासी महिला ने दुग्ध संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता मुकेश बोरा पर दुष्कर्म और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। पुलिस कप्तान को शिकायत पत्र देकर पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई थी। जिस पर एसएसपी के आदेश के बाद लालकुआँ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।लालकुआँ पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता ने बताया कि महिला की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है तथा मामले की जांच की जा रही है। लालकुआं थाने में एक महिला द्वारा मुकेश बोरा दुग्ध संघ अध्यक्ष लालकुआ द्वारा दुष्कर्म करने और धमकाने का मामला संज्ञान में आया था। मामले को गम्भीरता से लेते हुए SSP नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर आज दिनाक- 01/09/3024 को लालकुआं थाने में FIR NO- 170/2024 धारा- 376 (02)(n)/506 भा0द0वि0 बनाम उपरोक्त पंजीकृत किया गया है ।मामले में जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  सेना के जवानों के बीच पहुंचे सीएम धामी, खास अंदाज में मनाई दिवाली

More in उत्तराखण्ड

Trending News