Connect with us

उत्तराखण्ड

गृह मंत्री अमित शाह से एक घंटा मुलाकात कर सीएम धामी ने महत्वपूर्ण विषय पर की चर्चा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। लगभग एक घण्टे तक चली इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने श्री शाह को पिछले दिनों राज्य में विभिन्न जगह आई दैवीय आपदा और उन क्षेत्रों में किए गए आपदा प्रबन्धन, राहत व बचाव कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। दोनों नेताओं के बीच पुलिस आधुनिकीकरण के मुद्दे पर भी विचार विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गृह मंत्री अमित शाह के बीच बुधवार को अपराह्न लगभग 3 बजे मुलाकात हुई। यह मुलाकात लगभग एक घण्टे तक चली। मुलाकात का ब्यौरा देते हुए मुख्यमंत्री श्री धामी ने बताया कि इस दौरान राज्य के विकास को लेकर बृहद चर्चा हुई।

खासतौर पर उन्होंने गृहमंत्री शाह को दैवीय आपदा से राज्य में हुई क्षति के बारे में जानकारी दी। श्री शाह ने आश्वासन दिया है कि सुख दुख में केन्द्र सरकार मजबूती से उत्तराखण्ड की जनता के साथ खड़ी है और आगे भी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News