Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्य में इस दिन तक मूसलाधार बरसात का अलर्ट जारी

उत्तराखंड में फिलहाल भारी बारिश से राहत के आसार नहीं है मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी 31 जुलाई तक राज्य के जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।


मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज शुक्रवार 28 जुलाई को उत्तराखंड के हरिद्वार, देहरादून , पौड़ी, रुद्रप्रयाग ,अल्मोड़ा ,नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले में गरज चमक के साथ कहीं-कहीं तीव्र बौछार होने की संभावना है। इसके अलावा राज्य के 6 जनपदों में भी भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।


31 जुलाई तक मूसलाधार बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में 28 से 31 जुलाई तक भारी बारिश का यलो अलर्ट है केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में बिजली चमकने और मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। विभाग ने हिदायत दी है कि गर्जन और भारी बारिश के कारण संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन से सड़क मार्ग और राजमार्ग अवरुद्ध होने की संभावना है। ऐसे में मौसम की सटीक जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करें।

यह भी पढ़ें -  बयान से पलटे विधायक!, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर दिए विवादित बयान पर Dilip Rawat की सफाई

More in उत्तराखण्ड

Trending News