Connect with us

उत्तराखण्ड

मां नन्दा भगवती की मंदिरों में मची धूम

-प्रेम सिंह दानू

बिन्दुखत्ता। नन्दा अष्ठमी के पावन पर्व पर मन्दिरो में नन्दा देवी मेला व पूजा अर्चना की मची धूम। इंद्रा नगर के मुख्य द्वार पर स्थापित मां भगवती मंदिर से भक्तों की एक टोली छतोली लेकर 5 दिवशीय यात्रा में मंडोली चमोली गड़वाल नन्दा देवी की इस ऐतिहासिक यात्रा में शामिल हुए हैं। जिसमे मुख्य रूप से सुरेशा नन्द देवराडी, कविराज धामी, किशन सिंह बिष्ट, रोहित शर्मा सहित कई सदस्य शामिल हैं।

टीम को 19 को मन्दिर परागण से पारम्परिक वाद्य यंत्रों के साथ छतोली को विदा किया गया कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष हरि बल्लभ देवराडी, प्रबन्धक रमेश कुनियाल, उपाध्यक्ष प्रेम सिंह दानू,सचिव संजू देवराडी,पूर्व अध्यक्ष रमेश पुरोहित , रमेश देवराडी, विनोद देवराडी, किशन सिंह बिष्ट, रघुवीर सिंह,सहित कमेटी के सभी पदाधिकारी,मातृशक्ति, व सभी भक्तों मिलकर पूजा अर्चना की व सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। 23-9-023 को विशाल जागरण होगा जिसमें उत्तराखंड के मसूर लोक गायक दर्शन सिंह फर्स्वाण,व लोक गायिका, दीपा नगरकोटी, अपनी सुंदर प्रस्तुति देंगे कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से प्रारंभ किया जाएगा।

मां पूर्णा गिरी मंदिर इंद्रा नगर मे भी भक्तों के द्वारा पूजा अर्चना जागरण विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है मंदिर समिति के अध्यक्ष दीपक नेगी ,उपाध्यक्ष कमल सिंह राणा ,कोषाध्यक्ष खिलाप सिंह रावत ,कंचन बिष्ट, भरत मेहरा, केदार खुलेगी, किशन रावत,सहित सभी पदाधिकारी व सभी क्षेत्र वाशी कार्यक्रम को भव्य बनाने में जुटे हुए हैं।

इसके अलावा इंद्रा नगर प्रथम मां नन्दा देवी मेला समिति के द्वारा भी विशाल कलश यात्रा निकाली गई इसके बाद मन्दिर परागण में भजन संध्या, विशाल जागरण, जिसमे प्रशिद्ध लोग गायक कनवाल द्वारा अपनी प्रस्तुति देंगेमन्दिर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र दानू, सचिव गोविंद जेठा, प्रबन्धक सुशिल यादव, अशोक बिष्ट, कुशल जेठा, सहित पूरी टीम कार्यक्रम को सफल बनाने में लगी हुई है जिसमे रात्रि जागरण के बाद 24-9-023 को विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने जीईपी सूचकांक का शुभारंभ किया, कहा उत्तराखंड दुनिया का पहला राज्य है

इंद्रा नगर कार रोड द्वारा भी हर वर्ष की भांति मां नन्दा देवी की विशाल कलश यात्रा निकाल कर कई मंदिरों के परिक्रमा करते हुए मंदिर प्रांगण में पहुंचने जहाँ पर भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया गया। देवी जागरण सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को भब्य बनाने ने मंदिर समिति के सभी पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया जिसमें पर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाप सिंह दानू, वीरेंद्र सिंह दानू, चंदन फर्स्वाण, अर्जुन नाथ गोस्वामी, पंकज दानू, हरीश दानू, मनोज दानू पुष्कर दुबड़िया, खिलाप सिंह रावत सहित सभी लोगो ने कार्यक्रम को भब्य बनाने में पूर्ण रूप से सहभागिता निभाई।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News