Connect with us

उत्तराखण्ड

सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से मिले सांसद भट्ट

हल्द्वानी। शनिवार की रात को लालकुआं के पास इंडियन ऑयल डिपो के सामने हाईवे में हुए दर्दनाक हादसे में हल्द्वानी के इंदिरा नगर ठोकर के रहने वाले एक परिवार के 4 लोग इस दर्दनाक हादसे के शिकार हो गए थे। ट्रक और ऑल्टो कार की टक्कर में शाहिद सहित उसके परिवार के 4 सदस्य कि हादसे में हुई मौत के गम में हजारों लोग जनाजे में शामिल हुए। इस दुख की घड़ी में आज नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट और मेयर जोगेंद्र रौतेला पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे जहां उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

सांसद अजय भट्ट ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में खुद सांसद सहित पूरी सरकार परिजनों के साथ खड़ी है परिवार की हर संभव मदद की जाएगी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सांसद अजय भट्ट ने कहा कि परिजनों के साथ वह खड़े हैं और किसी भी चीज की आवश्यकता होगी तो वह हर पल मदद को तैयार रहेंगे। मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला और अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम भी पीड़ित परिवार से मिले और उन्होंने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया।

यह भी पढ़ें -  भूमिगत पानी के टैंक में दम घुटने से मां और दो बेटों की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News