Connect with us

उत्तराखण्ड

नंधौर रेंज की जानकारी देगा गरुड़, जानिए कौन है गरुड़

हल्द्वानी। यहां वन प्रभाग, हल्द्वानी की नंधौर रेंज ने अभिनव प्रयोग करते हुए जन जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत ‘‘गरूड व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से की है ।

इस अभिनव प्रयोग से बेहतर एवं प्रभावी जनसहभागिता तथा जन समन्वय एवं सम्पर्क स्थापित करने हेतु स्थानीय जनसमुदाय/नेचर गाइडो/स्वंय सहायता समूहो/विधार्थीयो इत्यादि को विभिन्न सतत वन प्रबन्धन संबंधी जानकारी नंधौर वन क्षेत्र के नजदीक रह रहे लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी।प्रभागीय वनाधिकारी बाबूलाल एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी श्रीमती ममता चंद, के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे।

इस अभियान की जानकारी देते हुए वन क्षेत्राधिकारी नंधौर रेंज सुनील शर्मा, ने बताया कि वनाग्नि के मानवीय एवं प्राकृृतिक कारण, पर्यावरणीय एवं सामाजिक प्रभाव व रोकथाम, सतत ईको टूरिज्म, प्लास्टिक मुक्त वनक्षेत्र, प्लास्टिक के पर्यावरण पर प्रभाव तथा विभिन्न वन अधिनियमों की सामान्य जानकारी के बारे में गरुड़ ग्रुप के माध्यम से जागरूक किया जायेगा।

गरूड अभियान में वन अपराधों पर और अधिक नियत्रण एवं रोकथाम हेतु बेहतर सूचना तंत्र विकास एवं नवीन तकनीकी उपकरणों के उपयोग के संबंध में फील्ड कार्मिको को भी जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। साथ ही इस अभियान में विभिन्न विधालयों में विधार्थीयों को वनाग्नि के विषय पर जागरूक करने हेतु निबन्ध/चित्रकला/स्लोगन इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। सुनील शर्मा, वनक्षेत्राधिकारी द्वारा यह भी जानकारी दी गयी कि गरूड अभियान के तहत बेहतर एवं प्रभावी है इस ग्रुप में स्थानीय लोग अपने विचारों को भी सांझा कर सकते हैं।

इस दौरान कार्यक्रम में थाना अध्यक्ष चोरगलिया हरेन्द्र सिंह नेगी ने नशा मुक्ति एवं यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। साथ ही एस0एस0बी0 सितारगंज के निरीक्षक, द्वारा भी वन एवं पर्यावरण के मुद्दों पर अपने विचार साझा किये गये।

यह भी पढ़ें -  पहली मानसखंड एक्सप्रेस पर्यटन ट्रेन का टनकपुर में जोरदार स्वागत

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान आमखेड़ा नन्दन सिंह बोरा, नेचर गाईड रक्षित चौंसाली एवं दीपक चौंसाली, आनन्द सिहं, विनोद चौसाली द्वारा भी ईको टूरिज्म एवं वन्यजीव संरक्षण के बारे में बताया गया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News