Connect with us

Uncategorized

Haridwar पहुंचे Navjot Singh Sidhu, माया देवी मंदिर में की पूजा अर्चना

 

Cricketer-navjot-singh-sidhu-in-haridwar- maya-devi-temple

Cricketer Navjot Singh Sidhu In Haridwar: आज कल फेमस पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू उत्तराखंड के दौरे पर हैं। ऐसे में अपनी इस धार्मिक यात्रा के दौरान वो हरिद्वार पहुंचे। जहां उन्होंने अधिष्ठात्री देवी माया देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान जूना अखाड़ा के संतों ने उनका जोरदार स्वागत किया। नवजोत ने भी संतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

Cricketer navjot singh sidhu

हरिद्वार पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू Cricketer Navjot Singh Sidhu In Haridwar

मां माया देवी हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी हैं। यहां माता सती की नाभि गिरी थी। सिद्धू ने भी यहां पूजा अर्चना कर आरती में हिस्सा लिया। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं सिद्धू को देखकर काफी खुश नजर आए। नवजोत सिंह सिद्धू माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान भैरव मदिर की शाम को होने वाली आरती में भी शामिल हुए।

Cricketer navjot singh sidhu

माया देवी मंदिर में की पूजा अर्चना

संतों ने उन्हें मंदिर की ऐतिहासिक और धार्मिक विशेषताओं के बारे में बताया। पूर्व क्रिकेटर को देखकर मंदिर में मौजूद यात्रियों और श्रद्धालुओं ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई। लोगों की भीड़ उनके आसपास देखने को मिली। सिद्धू भक्ति में लीन नजर आए। ऐसे में उन्होंने अन्य लोगों और मीडिया से ज्यादा बातचीत नहीं की। बता दें कि उनके साथ परिवार का अन्य कोई सदस्य नहीं था। सुरक्षा कर्मियों के साथ वो खुद हरिद्वार पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें -  Rahul Gandhi से पहले देहरादून में CM धामी का ‘युवा अग्निवीर संवाद’, कर सकते हैं बड़ी घोषणा

More in Uncategorized

Trending News