Connect with us

उत्तराखण्ड

नव ज्योति रामलीला कमेटी इंद्रा नगर -प्रथम एवं द्वितीय का शुभारंभ

  1. बिन्दुखत्ता। नव ज्योति रामलीला कमेटी इंद्रा नगर में 31वर्ष के लीला का शुभारंभ शुक्रवार को लालकुआं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रमुख ब्यवसायी रामबाबू मिश्रा तथा नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह, वरिष्ठ समाज सेवी पूर्व पी सी सी सदस्य बलवंत सिंह दानू ने बिधिवत शुभप्रारम्भ किया।
    इस दौरान कमेटी अध्यक्ष बलवीर सिंह रावत ने कहा कि 31वे वर्ष चल रही भगवान राम के इस पावन यज्ञ में कमेटी के सभी युवा साथियों का अपार सहयोग मिलता आया है और कहा मैं सभी क्षेत्र वासियों का इस अपार सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद देता हूँ।मंचन में पहुंचे सभी अतिथियों का हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ और सभी अतिथियों का अभिनन्दन करता हूं। लीला मंचन के साथ ही अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी दिखाये गये। जिसमें स्वर्गीय माधो सिंह जूनियर हाईस्कूल के बच्चों द्वारा एवम क्षेत्रीय कलाकार जीवन पांडेय की टीम के द्वारा अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
    इस महा मंचन में कमेटी अध्यक्ष बलवीर सिंह रावत, उपाध्यक्ष दीपक पाठक,कोषाध्यक्ष भीम सिंह रावत,सचिव राजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रबन्धक दिनेश जीना,उपप्रबंधक नवीन पाठक,स्टेज प्रबन्धक सोबन सिंह कुलेगी, सांस्कृतिक प्रभारी प्रेम सिंह दानू,उपसचिव भुवन जोशी,मुख्य अतिथि स्वागत संयोजक देवेंद्र दानू भण्डार ब्यवस्था में समीर कांडपाल, महेश फुलारा,दीपक पांडेय, कार्यक्रम का संचालन रमेश कुनियाल द्वारा किया गया।
Ad
यह भी पढ़ें -  Nitin Navin के दोरै का दूसरा दिन, पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि 
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News