Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिलहाल 1 सप्ताह तक बारिश के कोई आसार नहीं

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी 6 दिसंबर तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा, दिन और रात के तापमान में नौ से 11 डिग्री सेल्सियस का अंतर होने के चलते सुबह, शाम और रात को ठंड बढ़ने लगी है। वहीं, दिन में धूप के चलते राहत है। आने वाले दिनों में भी लगभग इसी तरह का मौसम रहेगा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, छह दिसंबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

बता दें कि तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है इस दौरान पहाड़ों में पाला गिरने की संभावना है, मैदानी इलाकों में हल्के से घना कोहरा छाया रह सकता है।मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस बार दिसंबर तीसरे सप्ताह में मौसम अचानक करवट लेगा ,उत्तराखंड में ठंड रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

इस दौरान रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी जिलों में बर्फबारी से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है, हालांकि मैदानों में फिलहाल न्यूनतम तापमान स्थिर रह सकता है।

अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 16 डिग्री सेल्सियस से अधिक अंतर रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान के मुताबिक फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का असर धीमा है, जिसके चलते अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।शुक्रवार दो दिसंबर की सुबह दस बजे तक देहरादून का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

आज 3 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट संभव है। कल 4 दिसंबर को अधिकतम तापमान बढ़कर 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री हो सकता है। इसके बाद 5 और 6 दिसंबर को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रह सकता है। 7 और 8 दिसंबर को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। नौ दिसंबर को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रह सकता है। इस बीच आज और कल देहरादून में बादल छाए रह सकते हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी का नैनीताल दौरा हुआ रद्द
Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News