Connect with us

उत्तराखण्ड

नहीं सुधर पा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की व्यवस्था, नई बसें भी फेल

मुनस्यारी। उत्तराखंड परिवहन निगम की व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। सड़कों पर उतारी गई नई बसें भी जबाब देने लगी हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में आज भी यातायात का प्रमुख साधन बसें ही हैं। लेकिन परिवहन विभाग की दशा सुधरने के बजाय बिगड़ती आ रही है।

टाटा की खरीदी गई नई बसें खराब होने लगी हैं। आज प्रातः मुनस्यारी से दिल्ली जाने वाले यात्री तब बैठे रह गए जब बस संख्या 07PA 4217 खराब हो गई। खराबी के चलते यात्री आधे रास्ते में अटके रह गए। कई यात्रियों को पैदल दूरी तय करनी पड़ी। कही यात्रियों का कहना है कि वह इसीलिए परिवहन निगम की बसों में बैठना ठीक नहीं समझते हैं। टैक्सी आदि से ही सफर करते हैं। व्यवस्था सुधारने के लिए परिवहन महकमा पर्वतीय क्षेत्र की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News