Connect with us

उत्तराखण्ड

अब पूर्व सैनिक को मार डाला बाघ ने, दहशत में लोग…

रामनगर। मोहान में बाघ ने एक पूर्व सैनिक को अपना निवाला बनाया है, घटना रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज की है जहां पूर्व सैनिक का क्षत- विक्षत शव बरामद हुआ है, गश्त कर रहे वन कर्मचारियों को यह शव दिखा जिसकी सूचना वन विभाग के उच्चाधिकारियों को दी गई मृतक की शिनाख्त बहादुर सिंह बिष्ट के रूप में हुई जो पूर्व फौजी हैं और मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। बहादुर सिंह अल्मोड़ा जिले के मासी चौखुटिया क्षेत्र के रहने वाले थे और रिटायर होकर घर आए थे।

मोहान में एक बार फिर से बाघ की दस्तक से लोग दहशत में है, लगभग 5 महीने पहले भी बाघ ने यहां लोगों पर हमला किया था अब पूर्व फौजी की बाघ के हमले से मौत के बाद स्कूल जाने वाले बच्चे और उनके परिजन खासे परेशान हैं और उन्होंने वन विभाग से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News