Connect with us

Uncategorized

सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डीपी यादव ने की आत्महत्या,ख़ुद को मारी गोली.

उत्तर प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है मुरादाबाद में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने घर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर दी। उनके इस कदम से कार्यकर्ता हैरान हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कानूनी कार्रवाई कर रही है।

मुरादाबाद में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने घर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे उनके परिजनों में कोहराम मच गया। उनके अचानक उठाए गए इस कदम से सभी कार्यकर्ता हैरान हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।


अधिकारियों के अनुसार कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह अपने मकान के दूसरे मंजिल पर सोए थे। जब सुबह वह नहीं उठे तो मामला सामने आया। फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है।

चुनाव से पहले जिलाध्यक्ष पद से हटाया था

मुरादाबाद से सांसद डॉ. एसटी हसन का टिकट कटने के बाद सपा में चल रही खींचतान के बीच मतदान से कुछ दिन पहले जिलाध्यक्ष डीपी यादव को पद से हटा दिया गया था। उनकी जगह पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। उस समय सपा प्रत्याशी से दूरी बनाना डीपी यादव को पद से हटाने की वजह बताई गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

More in Uncategorized

Trending News