Connect with us

उत्तराखण्ड

यूकेडी ने कहा,भाजपा मंत्री मंडल में पुराना माल नई पैकिंग

उत्तराखंड में भाजपा सरकार विफल: जोशी

हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी ने कहा कि तीरथ सरकार के मंत्रिमंडल गठन में पुराना माल नई पैकिंग की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ऐसा कर उत्तराखंड की जनता को धोखा दिया है। भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। अगर विफल नहीं होती तो चार साल में मुख्यमंत्री बदलने की जरूरत ही नहीं पड़ती।

उक्रांद केंद्रीय उपाध्यक्ष ने कहा इसका जवाब उत्तराखंड की जनता 2022 के चुनाव में देगी। श्री जोशी ने कहा मजेदार रहा कि जो कुछ दिन पहले तक 13 का पहाड़ा नहीं सुना पा रहे थे। आज वह संस्कृत बोल रहे थे। यह विचित्र नही तो क्या है। मजे कि बात जो संस्कृत में पीएचडी हैं वह संस्कृत का सम्मान नही कर पाये, इसी प्रकार मुख्यमंत्री के काबिल व्यक्ति को मात्र राज्यमंत्री बना कर पुनः सम्मानित किया जा सका और जो उप मुख्यमंत्री की दौड़ में थे उनको अपने पुराने पद पर ही संतोष करना पड़ा। सारा निचोड़ यही है कि पुराना माल नई पैकिंग में बीजेपी जनता को परोस रही है जो की जनता के साथ सरासर धोखा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News