Connect with us

उत्तराखण्ड

अचानक पति के आने पर प्रेमिका ने प्रेमी को बता दिया चोर, फिर क्या हुआ जानें

धर्म नगरी हरिद्वार में एक प्रेमिका ने जैसे ही अपने प्रेमी को घर बनाया इतने में अचानक पति भी घर पहुंच गया। प्रेमिका ने बचने के लिए अपने प्रेमी को चोर घोषित कर दिया। फिर क्या हुआ पति ने प्रेमी की कर दी धुलाई।

हरिद्वार के ज्वालापुर में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर गया प्रेमी फंस गया। जैसे ही प्रेमी घर पहुंचा तभी अचानक पति भी घर आ गया। पति के डर से महिला ने प्रेमी को चोर बताकर लूट का आरोप लगा दिया। ऐसे में पति ने आव देखा न ताव उसने युवक की जमकर धुुनाई कर दी। फिर पुलिस के हवाले कर दिया। अपने को पिटता देख प्रेमी प्रेमिका की ओर देखता रहा कि उसे प्यार का ऐसा सिला मिला। इसके बाद जब पुलिस ने उसे जेल भेजने की बात की तो उसकी सांसे हलक में अटक गई। ऐसे में प्रेमी ने अपने को बेगुनाह साबित करने के लिए महिला प्रेमिका के वाट्सएप चैटिंग दिखा दी। फिर क्या था पूरा मामला जानकर प्रेमिका का पति बेहोश होते-होते बचा।

पुलिस के अनुसार एक विवाहित महिला की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। वह महिला से कम उम्र का था ऐसे में महिला और उसकी बातें होने लगी। इसके बाद मामला आगे बढ़ा तो महिला ने पति के घर पर न होने पर युवक को अपने घर मिलने बुला लिया। लेकिन तभी पति अचानक घर पर लौट आया। पति से छिपकर चोरी-चोरी प्यार का चक्कर महिला को महंगा पड़ने ही वाला था कि महिला ने अपनी जुबान बदल दी। उसने युवक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने घर में घुसकर उसे बंधक बनाया और लूटपाट कर रहा था।

यह भी पढ़ें -  दून में गूंजा अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने का संकल्प, प्रियंका खत्री बनीं AISA की नई प्रदेश अध्यक्ष

ऐसे में पति ने आव देखा न ताव युवक की जमकर धुनाई की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी बदमाश पकड़े जाने की सूचना पर तत्काल दंपती के घर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस उसे कोतवाली ले आयी। जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही चल ही रही थी कि युवक ने अपने मोबाइल पर विवाहित के साथ हुई वाट्सएप चैटिंग दिखाते हुए बताया कि वह कोई चोर या बदमाश नहीं है। बल्कि महिला के बुलावे पर ही उसके घर गया था। वह युवक और महिला के बीच हुई बातचीत जब पुलिस ने पढ़ी तो पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने महिला के पति को उसकी पत्नी की चैटिंग दिखाई तो वह गश खाकर बेहोश होते होते बचा। जिसके बाद पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News