Connect with us

उत्तराखण्ड

नए साल के पहले दिन चोरों ने भगवान के घर साफ किया हाथ, मौके पर पहुंची पुलिस

रुड़की। नए साल के पहले दिन रुड़की में भगवान के घर पर डाका पड़ा गया। रविवार की सुबह जब श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे तो उनके होश उड़ गए।

जानकारी के अनुसार रुड़की में मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित हैदरी चौक के पास देवता भूरे शाह ट्रस्ट माता शाकुंभरी देवी जूनियर हाई स्कूल की दीवार फांद कर चोर मंदिर परिसर में घुस गए। यहां से चोरों ने मंदिर से पीतल का घंटा, कमरे में रखे पंखे और अन्य सामान चोरी कर लिया।

चोरी होने की जानकारी सुबह उस वक्त मिली, जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। मंदिर की ग्रिल भी चोरी कर ली गई है। पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें -  रैली से पहले एसएसपी कार्यालय में धरने पर बैठे कांग्रेसी

More in उत्तराखण्ड

Trending News