Connect with us

उत्तराखण्ड

विस सत्र के पहले दिन सदन में गूंजा महंगाई का मुद्दा, बैनर लेकर पहुंची हरदा की बेटी

देहरादून। यहां विधानसभा सत्र का आज पहला दिन है। सरकार गठन के बाद उत्तराखंड विधानसभा का ये पहला सत्र है और सत्र का पहला दिन है। आज विधानसभा में कई नए चेहरे विधायक बनकर पहुंचे हैं जिन्हें जनता ने भारी मतों से जिताया। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से हुआ।अभिभाषण के दौरान राज्यपाल ने राज्य सरकार के तमाम योजनाओं और नीतियों का बखान किया।

राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त होने के बाद सदन की भीतर कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने महंगाई का मुद्दा उठा दिया। लेकिन कोई जवाब ना मिलने के बाद अनुपमा रावत सदन से बाहर निकलकर सीढ़ियों पर धरने पर बैठ गयी। अनुपमा रावत पहले ही अपने दुपट्टे पर महंगाई संबंधित बिंदु लिखकर, लेकर आई थी।

अनुपमा रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है बावजूद इसके भारी बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज हुई भाजपा सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में नाकामयाब साबित हुई है। डीजल और पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिससे आम जनता के जेबों पर काफी असर पड़ रहा है। ऐसे मे राज्य सरकार को चाहिए कि लगातार बढ़ रही महंगाई पर लगाम लगाए।

यह भी पढ़ें -  पेपर लीक और छात्रों पर बल प्रयोग के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News