Connect with us

Uncategorized

एक बार फिर उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए आ रहे हैं। पीएम मोदी 11 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे। पीएम के कार्यकम के चलते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभाएं टाल दी गई हैं।


11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड आएंगे। पीएम मोदी हरिद्वार लोकसभा सीट पर प्रचार करेंगे। उनकी चुनावी जनसभा हरिद्वार स्थित भल्ला इंटर कॉलेज में होगी। बता दें कि इस से पहले पीएम मोदी नैनीताल लोकसभा सीट पर प्रचार के लिए रूद्रपुर आए थे। जहां उन्होंने चुनावी लोकसभा को संबोधित किया था।

सीएम योगी के कार्यक्रम में हुआ बदलाव
बता दें कि पहले पीएम मोदी के जनसभा का कार्यक्रम 12 अप्रैल को बना था। वहीं 11 अप्रैल को सीएम योगी आदित्यनाथ की भी रैली थी। लेकिन पीएम मोदी के कार्यक्रम के चलते योगी के प्रचार कार्यक्रम में बदलाव किया जा रहा है। माना जा रहा है कि योगी या तो 10 अप्रैल को उत्तराखंड आ सकते हैं। फिर उनकी 13 या 14 अप्रैल को उनकी चुनावी सभाएं हो सकती हैं।

Ad
यह भी पढ़ें -  सुसाइड नोट लिखकर NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

More in Uncategorized

Trending News