Connect with us

उत्तराखण्ड

बोलेरो खाई में गिरी एक की मौत, चार घायल


रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रही हैं ताजा मामले में रुद्रप्रयाग जनपद उखीमठ में राऊलैक-जग्गी बग्वान मोटर मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में अनियंत्रित होकर बोलेरो गहरी खाई में जा गिरी इस घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राऊलैक-जग्गी बग्वान मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया इस हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं जिनका उपचार स्वास्थ्य केन्द्र ऊखीमठ में चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर सांय को राऊलैक-जग्गी बग्वान मोटर मार्ग पर बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 60 मीटर गहरी खाई में गिरी ,स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी राजस्व एवं पुलिस और प्रशासन को दी गयी

बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होने से बेडूला निवासी संदीप सिंह (29) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है, जबकि जग्गी बग्वान निवासी प्रबल सिंह पुत्र राम सिंह उम्र 34 वर्ष, बेडूला निवासी प्रेम सिंह पुत्र राम सिंह उम्र 35 वर्ष, बेडूला निवासी धनवीर सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 28 वर्ष, बेडूला निवासी प्रदीप सिंह पुत्र इन्द्र सिंह उम्र 30 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को 108 की मदद से स्वास्थ्य केन्द्र ऊखीमठ में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  CM धामी ने अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के लिए 2 'आरोग्य रथ' को दिखाई हरी झंडी।
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News