Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी के इस इलाके में रहेगा सिर्फ नाइट कर्फ्यू

हल्द्वानी हिंसा के बाद से बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया गया है। दो दिन पहले लोगों को थोड़ी सी राहत देते हुए दिन में कर्फ्यू में दो घंटे की छूट दी गई थी। जिसके बाद बनभूलपुरा में सिर्फ रात में कर्फ्यू जारी रहने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।


हल्द्वानी हिंसा के बाद अब बनभूलपुरा में कर्फ्यू में और छूट दी गई है। जिलाधिकारी द्वारा आदेश जारी कर कहा गया है कि अब बनभूलपुरा में केवल रात में ही कर्फ्यू जारी रहेगा। इसके साथ ही बता दें कि अतिक्रमण मुक्त स्थल की 100 मीटर की परिधि में कर्फ्यू जारी रहेगा। बाकी के इलाके में दिन में कर्फ्यू नहीं रहेगा, केवल नाइट कर्फ्यू रहेगा।


आठ फरवरी की हिंसा के बाद से कुछ दिन हल्द्वानी में माहौल तनावपूर्ण था। प्रशासन की सख्ती के बाद शांति स्थापित हुई और अब धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं। हिंसा के 10 दिन बाद ज्यादातर इलाकों से दिन में कर्फ्यू हटा दिया गया है।

Ad
यह भी पढ़ें -  सुसाइड नोट लिखकर NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

More in Uncategorized

Trending News