Connect with us

उत्तराखण्ड

इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू करने के आदेश जारी

मुख्य सचिव डा. एसएस संधु ने अफसरों के आकस्मिक अवकाश सिस्टम सख्त कर दिया है। अब अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव से लेकर पुलिस महानिदेशक. कमिश्नर समेत सभी विभागाध्यक्षों को आकस्मिक अवकाश के लिए ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा।

सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन की ओर से यह आदेश जारी किए गए। कहा कि अब किसी भी तरह भौतिक रूप से आवेदन मान्य नहीं होंगे। आकस्मिक अवकाश को लेकर भी ई ऑफिस सिस्टम को आगे बढ़ाया जाएगा।

ऐसे सभी अधिकारी, जिनका आकस्मिक अवकाश मुख्य सचिव स्तर से स्वीकृत होता है, उन्हें आईएफएमएस पोर्टल पर ही अवकाश को आवेदन करना होगा। आईएफएमएस पोर्टल पर अपनी लॉगइन आईडी से अवकाश पर आवेदन किया जा सकेगा।

आईएफएमएस पोर्टल संचालित करते समय किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उपनिदेशक कोषागार निदेशालय मनोज कुमार पांडेय से सहयोग लिया जा सकेगा। इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू किए जाने के आदेश जारी किए गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बड़ा झटका!, पंजाब के 3 आप विधायक BJP में हुए शामिल

More in उत्तराखण्ड

Trending News