Connect with us

उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा में पेयजल को लेकर मचा हाहाकार

इन दिनों अल्मोड़ा में हर जगह पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। कही पर भी नियमित पानी नही आ रहा है, इसके बावजूद कोई तो मकान की तराई व खेत की सिंचाई कर रहे हैं बची खुची कसर टुल्लू पंप वालों ने पूरी कर दी है। हर साल पानी के बिल की बढ़ोतरी होती है पर सुविधाओं में कोई सुधार नहीं हुआ। जल संस्थान के उच्च अधिकारी अपनी कुर्सी छोड़ कर जाने को तैयार ही नही है कही पर लीकेज हो रहा है तो कही बाल्ब की खराबी के कारण जलापूर्ति बाधित है कई बार जिले के अधिकारियों को अवगत करवाया है पर इनके कानों में जूं नही रेंग रही है।

अधिकारी नंबरों को ब्लॉक कर रहे है जिससे लोग उन्हें कुछ बोल ना सके इन दिनों थपलिया में भी यही हाल है कई दिन से यामा शो रूम के पास लिंक रोड पर बाल्व टूटा है विभाग द्वारा नही बदला गया है सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांण्डे ने जिले के अधिकारियों के कार्यशैली की सूचना देहरादून स्थित सचिवालय और उच्चाधिकारियों को दे दी गई है अब देखना ये है की प्रशासन इन अधिकारियों के खिलाफ क्या एक्शन लेता है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भवाली के सामाजिक कार्यकर्ता शीलू कुमार और उनकी पत्नी सभासद सपना समेत 50 से अधिक लोगों को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता…
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News