Connect with us

उत्तराखण्ड

पेपर लीक मास्टर मांइड हाकम सिंह को गैंगस्टर एक्ट में मिली जमानत, एक साल से जेल में है बंद

पेपर लीक के मास्टर माइंड हाकम सिंह को देहरादून जिला न्यायालय से गैंगस्टर एक्ट में जमानत मिल गई है। हाकम सिंह बीते एक साल से जेल में है।

गैंगस्टर एक्ट में हाकम सिंह को मिली जमानत
देहरादून जिला न्यायालय ने हाकम सिंह को गैंगस्टर एक्ट में जमानत दे दी है। हाकम सिंह Uksssc भर्ती परीक्षा घोटाले का मास्टरमाइंड है। जो कि 13 महीनों से जेल में बंद है। बता दें कि स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक संबंधी मुकदमे में सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाकम सिंह को पहले ही जमानत दे दी गई थी।

हाकम सिंह एक साल से जेल में था बंद
बता दें कि पेपर लीक का मास्टर माइंड हाकम सिंह एक साल से जेल में बंद है। शुक्रवार देर रात विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट चंद्रमणि राय के न्यायालय से हाकम सिंह को जमानत मिली है। बात दें कि पूर्व में हाकम सिंह के कई बड़ें नेताओं और अधिकारियों से रिश्ते होने की बात सामने आई थी।

पेपर लीक मामले में अब तक 80 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
पिछले साल हाकम सिंह को थाईलैंड से लौटने के बाद उत्तरकाशी जिले से गिरफ्तार किया था। तब से लेकर अब तक 13 महीनों से वो जेल में बंद है। बता दें कि अब तक यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में 80 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News