Connect with us

उत्तराखण्ड

पैरा ओलंपिक कास्य पदक विजेता मनोज सरकार का जोरदार स्वागत

रुद्रपुर। टोक्यो पैरा ओलंपिक बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार के कास्य पदक जीतने पर नगर आगमन के दौरान भाजपा सहित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत। इस अवसर पर मीना शर्मा और दिलीप अधिकारी के नेतृत्व में नगर के सोनिया होटल से इंदिरा चौक, गल्ला मंडी, भगत सिंह चौक से लेकर गांधी पार्क सिटी क्लब तक स्वागत यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान रुद्रपुर विधायक मीना शर्मा ने कहा कि बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार ने रुद्रपुर सहित उत्तराखंड और भारत का नाम रोशन किया है वहीं दिलीप अधिकारी ने कहा कि मनोज सरकार ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड और देश के लिए बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है, वही कांग्रेसियों ने नगर के भगत सिंह चौक पर मनोज सरकार का जोरदार स्वागत किया।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News