Connect with us

उत्तराखण्ड

धर्मशाला की बाउंड्री दीवार मामले में विधायक प्रतिनिधि से मिले प्रजापति सभा के लोग

रिपोर्ट – विनोद पाल
टनकपुर । ज्ञात हो की बीते दिनों दक्ष प्रजापति धर्मशाला की पक्की बाउंड्री दीवार गिराए जाने का मामला सामने आया था जिसके चलते कार्यवाही हेतु प्रजापति सभा के लोगों की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया था। वही कार्यवाही और न्याय की मांग कर रहे प्रजापति सभा के लोग आज फिर मुख्यमंत्री केम्प कार्यालय पहुंचें। जँहा उन्होंने विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार से मुलाक़ात कर पुरे मामले से अवगत कराया जिसके बाद विधायक प्रतिनिधि के द्वारा प्रजापति सभा के लोगों के साथ दक्ष प्रजापति धर्मशाला पहुंचकर घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारी से मामले को लेकर जानकारियां प्राप्त की गई।

जिसके बाद प्रजापति सभा के लोगों को आश्वासन दिया की उनकी समस्या से सम्बंधित ज्ञापन को जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजा जायेगा इस दौरान राजेंद्र कुमार प्रजापति अध्यक्ष, रामकुमार प्रजापति उपाध्यक्ष, ऋषि देव आर्य, संजय प्रजापति, दिनेश प्रजापति, सुरेंद्र प्रजापति, चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में गिरा बारिश से तापमान: मौसम विभाग ने 2 जून के लिए जारी किया अलर्ट, संभलकर रहें
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News