Connect with us

उत्तर प्रदेश

पिथौरागढ़ पुलिस का अभियान, 142 लोगों के काटे चालान

पिथौरागढ़ पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाये हुए हैं. इसकी क्रम में पुलिस ने कुल 142 लोगों के चालान काटे.
एसपी रेखा यादव के निर्देशन में पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाते हुए सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने वाले और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की. बता दें पिथौरागढ़ पुलिस ने हुड़दंग मचाने वाले कुल 142 लोगों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की.पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में उन सभी व्यक्तियों को शामिल किया गया है जो सार्वजनिक स्थानों पर अनुचित व्यवहार कर रहे थे या यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे. चालान की कार्रवाई के तहत उन पर जुर्माना लगाया गया और भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से बचने की चेतावनी भी दी गई है.

यह भी पढ़ें -  चरस बरामदगी मामला: पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों की जांच करेगी CBI, एक क्लिक में पढ़ें पूरा मामला

More in उत्तर प्रदेश

Trending News