Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

उत्तराखण्ड

पीएम मोदी बोले, पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम जरूर आयेगी

अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में आंतरित गांव तक रास्ते कैसे जायें, पानी—बिजली, मोबाइल टावर कैसे चले, रोजगार कैसे बढ़े यह देख रहे हैं। हमने 70 साल तक देखा है कि पहाड़ का पानी और जवानी कभी पहाड़ के काम नहीं आयी, लेकिन अब वह विश्वास दिलाते हैं कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम आयेगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के नौजवानों की स्पेशल ट्रेनिंग सैन्य भर्ती के लिए दी जायेगी। प्रदेश में सैकड़ों नये सैनिक स्कूल बनाये जायेंगे। देश के नौजवानों के लिए बड़ा काम होगा। गांवों से पलायन रूकेगा। सीमा के गांव खाली हो रहे हैं। उसे रोकने में सक्षम होंगे। मोदी ने कहा कि कुमाऊं को मंदिरों का स्थान कहा गया है। यहां की खूबसूरती , प्राकृतिक आभा, किसी दैवी आशीर्वाद से कम नहीं है। कटारमल सूर्य मंदिर ही लीजिए तो यह उड़ीसा के कोर्णाक सूर्य मंदिर की तहर यहां भी देश—विदेश से पर्यटक आते। कटारमल में योजना के तहत काफी काम हुआ है। डबल इंजन की सरकार बनने के बाद और सुधार होगा। देश—विदेश के पर्यटक यहां आयेंगे।

उन्होंने कहा कि धामी के नेतृत्व में भाजपा होम स्टे योजना को बढ़ावा दे रही है। होम स्टे चलाने वाले परिवारों से वीडियो कान्फ्रेंस में बात की। छोटे से घरों में यात्रियों के लिए होम स्टे की व्यवस्था की है। पर्यटन व रोजगार के क्षेत्र में होम स्टे उभरता हुआ व्यवसाय है। सबसे अधिक सम्मान कौशल माता—बहनों का लगने वाला है। पहाड़ों में जो माताएं बहनें काम करती हैं वह शहर की महिलाओं को पता भी नहीं है। 10 मार्च के बाद डबल इंजन सरकार आगे कार्य करेगी।

यह भी पढ़ें -  हत्यारोपी ने उठाया बड़ा कदम, दरोगा की बेटी की हत्या

मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के लिए इस चुनाव का एक और महत्व है। तय करना है कि इतने सालों तक प्रदेश के नौजवानों में यही चर्चा होती थी कि जायें तो कहां जायें। कहां रोटी—रोजी को जायें। 70 साल तक पुरानी सरकार के जमाने में पलायन ही मुख्य मुद्दा रहा। यह चुनाव पलायान को पलटने वाला पर्यटन को बढ़ाने वाला चुनाव है। उन्होंने जनता से पूछा कि चुनाव में पर्यटन को बढ़ावा देने वाले चाहिए या खत्म करने वाले चाहिए। उन्होंने कहा कि पुरानी मानसिकता ने दशकों तक उत्तराखंड में पलायन के हालात पैदा किये। पहाड़ के संसाधनों का शोषण करते रहे। कांग्रेस के लोगों को उत्तराखंड से ज्यादा चिंता दिल्ली दरबार की रहती है। काली कमाई होते रहे, दरबार में पहुंचती रहे और दरबार की कृपा आती रहे।

भाजपा की सरकार पूरी ताकत से स्थिति बदलने का काम कर रही है। कांग्रेस के समय में पहाड़ के जल स्रोत सूखे थे। हम जामरानी बांध का काम जल्द शुरू करने वाले हैं, जल जीवन मिशन के तहत जिससे गांव—गांव पानी पहुंचेगी। उत्तराखंड में 8 लाख घरों में पानी का कनेक्शन दिया जा चुका है। जहां नल से पानी आ रहा है। देश के गांव—गांव पानी का कनेक्शन पहुंचाया जा रहा है। 60 हजार करोड़ रूपया इसके लिए खर्च किया जायेगा। ताकि माता—बहनों को पानी लाने से कष्ट से मुक्ति मिले। धामी की सरकार दोबारा बनने के बाद जल्द से जल्द उत्तराखंड के हर घर को नल से जल योजना से जोड़ दिया जायेगा। किसी मां—बहन को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। आपका मोदी दा विश्वास दे रहा है। जल स्रोतों को बचाने व पर्यावरण के लिए कई मोर्चों पर काम चल रहा है। कितनी पंपिंग योजनाएं दशकों से लटकी थी, जिसे 2017 के बाद हमारी राज्य सरकार ने धरातल पर उतारा है।

यह भी पढ़ें -  सेना में तैनात युवक की शर्मनाक हरकत, दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो; पुलिस ने आरोपित के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड की बसंती देवी जैसी महिला को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। केंद्र ने 80 लाख नये पक्के घर बनाने का लक्ष्य रखा है। गरीबों को पक्के घर दिये जायेंगे। जिसको भी आज तक नहीं मिला है उसे दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार में नेता—बिचौलिया आता था, जो कमीश्नन मांगता था। मकान के बदले में रिश्वत मांगते थे। पर उन्हें रिश्वत नहीं सिर्फ आशीर्वाद दीजिएगा। उन्होंने कहा कि जनता जान ले कि उनकी आंखों के सामने एक नई अनेक रेले आयेंगीं। लटकाने वाले और भटकाने वाले लोग बड़े—बड़े वायदे कर रहे हैं, लेकिन बाबा नीम करोली के आशीर्वाद से जनता इनकी सच्चाई समझते हैं। मोदी ने अपने भाष का अंत जय गोल जू महाराज के जयघोष के साथ किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News