Connect with us

उत्तराखण्ड

पीएम मोदी के पिथौरागढ़ जनसभा के लिए भाजपा ने बनाए प्रभारी व संयोजक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिथौरागढ़ जनसभा के लिए प्रदेश भाजपा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को प्रभारी बनाया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल को पीएम के कार्यक्रम और जनसभा का संयोजक नियुक्त किया गया है। दोनों नेता रैली में पार्टी गतिविधियों, कार्यक्रमों, कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं के बीच समन्वय बनाएंगे और जनसभा की तैयारियों का प्रबंधन करेंगे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री की जनसभा 12 अक्तूबर को प्रस्तावित है। पार्टी ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। उनके दौरे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि देवभूमि से लगाव को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं समस्त प्रदेशवासियों में उनके इस दौरे को लेकर उत्साह का माहौल है।

भट्ट ने कहा कि पीएम मोदी का देवभूमि के प्रति विशेष लगाव है। न केवल किसी भी पीएम के मुकाबले वह सबसे अधिक बार उत्तराखंड आए बल्कि राज्य के विकास के लिए सर्वकालिक सर्वाधिक योजनाएं और मदद भी पीएम मोदी ने ही की। उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य में 2.5 लाख करोड़ से अधिक की विकास योजनाएं केंद्र के सहयोग से संचालित हो रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनका यह दौरा राज्य के विकास के लिए नई सौगात देने वाला साबित होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  16 नवंबर से खुद दर्ज करें अपनी जानकारी!, उत्तराखंड में शुरू होगी स्व-गणना

More in उत्तराखण्ड

Trending News