Connect with us

उत्तराखण्ड

पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में जा रहे कार्यकर्ताओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, कई घायल

पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में जा रहे कार्यकर्ताओं की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही दर्जन भर से अधिक लोग घायल हैं। बता दें कि यह बस 47 भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर रायपुर जा रही थी जो कि बिलासपुर से पहले रतनपुर के पास खड़े एक ट्रेलर से टकरा गई। इस घटना में बस के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि बस के ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह घटना घटी है। यह हादसा सुबह 5 बजे हुआ। राहगीरों द्वारा 112 नंबर पर फोन कर मामले की सूचना प्रशासन की दी गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और अस्पताल की टीम पहुंची। इसके बाद घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस मामले पर ट्वीट करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा माननीय प्रधानमंत्री जी की सभा में शामिल होने अंबिकापुर से आ रही बस के बिलासपुर के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। 2 लोगों की दुखद मृत्यु का समाचार मिला है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवारजनों को हिम्मत दे। 3 लोगों के गंभीर घायल एवं 3 लोगों के घायल होने की सूचना है। हम सब उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी की सभा में शामिल होने आ रही बस की दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा करता हूं। प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। हम सब उनके परिवारों के साथ इस कठिन समय में खड़े हैं।

यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

बता दें कि इससे पूर्व बुलढाना में हुए हादसे की भी एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि जिस रात समृद्धि एक्सप्रेसवे पर हादसा हुआ उस दौरान बस का ड्राइवर नशे में धुत था। दरअसल घटना स्थल से पुलिस की टीम ने मामले की जांच के लिए ड्राइवर के खून के सैंपल को फॉरेंसिक लैब में भेजा था। यहां पता चला कि ड्राइवर के खून में शराब की मात्रा सामान्य से अधिक है। ऐसे में माना जा रहा है कि ड्राइवर की लापरवाही के कारण यह घटना देखने को मिली थी जिसमें 25 लोगों को मौत हो गई थी

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News