Connect with us

Uncategorized

सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग यातायात के लिए खुला, पहाड़ी से पत्थर गिरने के चलते हुआ था बाधित

सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग यातायात के लिए खुल गया है. बता दें बीती देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते केदारनाथ हाईवे मुनकटिया के पास पहाड़ी से पत्थर गिर रहे थे. जिसके चलते श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया था.मंगलवार देर रात से हो रही भारी बारिश के कारण गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक का पैदल मार्ग भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ था. बारिश के कारण मुनकटिया के पास केदारनाथ हाईवे पर पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों के कारण बार-बार अवरुद्ध हो रहा था. जिस वजह से श्रद्धालुओं को सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षित स्थानों पर रोका गया था. लेकिन प्रशासन की ओर से मार्ग को सुचारु कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें -  मैदानी सीटों पर थी BJP के विधायकों की नजर!, नितिन नबीन ने अरमानों पर फेरा पानी

More in Uncategorized

Trending News