Connect with us

उत्तराखण्ड

पुलिस ने लाखों की स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद पुलिस उसके जेल भेजने की तैयारी कर रही है। तस्कर के पास से पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक बरामद की है। आज एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले का खुलासा किया।

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि काठगोदाम पुलिस गोलापार खेड़ा की तरफ को कालीचैड़ मन्दिर गेट के पास वाहनों की चैकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक सवार संख्या यूपी 25एएच 1295 जो बिना हेलमेट आ रहा था। पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया लेकिन इससे पहले ही बाइक सवार ने बाइक रोक दी और मोड़ने लगा। लेकिन पुलिस ने उसके पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम आरिफ पुत्र मुंशी अंसारी, ग्राम छिनकी, किच्छा, जिला यूएस नगर बताया। बोला कि हेलेमेट नहीं है जिसके डर से मैंने बाइक मोड़ ली। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक बैग मिला। जिसमें एक पन्नी मिली।

तस्कर ने बताया कि यह एक चूर्ण है, लेकिन पुलिस ने स्मैक को पहचान लिया। जिसमें 102 ग्राम स्मैक और एक इलैक्ट्रानिक तराजू बरामद हुआ। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो वह बोला कि राजमिस्त्री का काम करता हैं। हल्द्वानी में उसका आना- जाना रहता है। यह स्मैक वह अपने ही गावं के एक युवक से लेकर आया था। जिसके बेचकर मुनाफा कमाना चाहता था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस उसके कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  जेनी प्रकरणः भाजपा ही बँटी ! रुचि भट्ट कांग्रेस को घेर रहीं, तो त्रिवेंद्र का राग अलग
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News