Connect with us

Uncategorized

नशामुक्ति केंद्र में फिर गई एक युवक की जान, इलाके में मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

haridwar news

हरिद्वार में सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ी स्थित नशामुक्ति केंद्र से रविवार को सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां एक युवक का शव फंदे से लटका मिला।

नशामुक्ति केंद्र में फिर गई एक युवक की जान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि इस नशामुक्ति केंद्र में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई संदिग्ध मौतों के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन केंद्र संचालक के खिलाफ अब तक कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई।

जांच में जुटी पुलिस

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में युवक ने किन परिस्थितियों में सुसाइड किया, इस पर पड़ताल की जा रही है।

मृतक युवक के परिजनों की तहरीर का इंतजार

हरिद्वार पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच चल रही है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल नशामुक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली और सुरक्षा मानकों पर भी सवाल उठ रहे हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने 16 अक्टूबर के लिए जारी किया पूर्वानुमान

More in Uncategorized

Trending News