Connect with us

Uncategorized

यूपी में पुलिस पेपर लीक मामले में योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष को हटाया

नई द‍िल्‍ली : यूपी में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटा दिया गया है। राजीव कृष्णा को पुलिस भर्ती बोर्ड का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

पेपर लीक होने के बाद रद्द कर दी गई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश में 60,000 से अधिक कांस्टेबल भर्ती पदों के लिए 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके साथ ही आगामी छह माह के भीतर परीक्षा दोबारा कराने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार ने यह भी कहा है कि परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। दोषियों के खिलाफ कड़ी कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
भर्ती बोर्ड की अध्‍यक्ष रेणुका म‍िश्रा को हटाया गया
सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपल लीक मामले में शासन ने अब कड़ा कदम उठाया है। भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। डीजी विजिलेंस राजीव कृष्ण को अध्यक्ष/डीजी भर्ती बोर्ड का प्रभार भी सौंपा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  दिवाली पर बुझा घर का चिराग: दोस्त के घर गया था किशोर, मर्डर से मची सनसनी

More in Uncategorized

Trending News