उत्तराखण्ड
उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर ! की संभावना
भाजपा के कई दिग्गज नेता कर रहे कांग्रेस में शामिल होने की तैयारी
देहरादून/दिल्ली। उत्तराखंड की राजनीति में एक बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, (भाजपा) के कई दिग्गज नेता और पूर्व विधायक जल्द ही (कांग्रेस) का दामन थाम सकते हैं। बताया जा रहा है कि इन नेताओं की औपचारिक ज्वाइनिंग दिल्ली में कल हो सकती है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने भी इस संभावित सियासी घटनाक्रम के संकेत दिए हैं, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक
सूत्रों के मुताबिक जिन प्रमुख नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं, उनमें फिलहाल,(पूर्व विधायक, रुद्रपुर),(पूर्व विधायक, घनसाली),(पूर्व विधायक, सितारगंज)
(पूर्व मेयर, रुड़की)के नाम शामिल हैं। इसके अलावा और भी कई नेता कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर यह ज्वाइनिंग होती है, तो कई विधानसभा क्षेत्रों में नए समीकरण बन सकते हैं। इन नेताओं का अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत जनाधार माना जाता है, जिससे कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूमिल सकती है। आगामी चुनावों से पहले इस तरह का सियासी बदलाव साफ तौर पर संकेत देता है कि प्रदेश में राजनीतिक पुनर्संरचना शुरू हो चुकी है। इससे भाजपा के लिए कुछ सीटों पर चुनौती बढ़ सकती है, वहीं कांग्रेस को नई ऊर्जा मिल सकती है।हालांकि, अभी तक इस पूरे घटनाक्रम की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सभी की निगाहें अब दिल्ली में होने वाली संभावित ज्वाइनिंग पर टिकी हुई है।








