Connect with us

Uncategorized

शराब पीकर उत्पात मचाने वाले PRD जवान की हवालात में संदिग्ध मौत, SO समेत चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

देहरादून के लाडपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पेट्रोल पंप पर नशे में धुत शख्स ने जमकर उत्पात मचाया। खबर मिली कि इस शख्स ने न सिर्फ पंप कर्मियों के साथ बदसलूकी की, बल्कि तेल डलवाने के बाद पैसे देने से भी इनकार कर दिया।

शराब पीकर उत्पात मचाने के जुर्म में हुआ था जवान अरेस्ट
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे सुनील रतूड़ी को अरेस्ट किया। जांच में पता चला कि वो मामूली शख्स नहीं बल्कि पीआरडी जवान है। पुलिस ने रतूड़ी को गिरफ्तार कर उसे हवालात में बंद कर दिया। पुलिस के मुताबिक, हवालात में बंद करने के दौरान कुछ देर तक जवान ने हंगामा किया। लेकिन कुछ देर बाद अचानक शोर मचाना बंद कर दिया।

हवालात में PRD जवान की संदिग्ध मौत
पुलिस ने हवालात में जाकर पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी को देखा तो वो बेसुध होकर जमीन में गिरा हुआ था। आनन-फानन में उसे कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

मामले की होगी मजिस्ट्रियल और जुडिशियल जांच
मामले कोई लेकर SP ग्रामीण जया बालूनी का कहना है कि पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मजिस्ट्रियल और जुडिशियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जाएगा, ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके। जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही या दोष सामने आता है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  विवादों के बीच शैलजा से मिले हरीश रावत, पार्टी में अपनी भूमिका को लेकर दिया बड़ा संदेश

SO समेत चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
मामले पर एसएसपी देहरादून ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने रायपुर के थानाध्यक्ष समेत चार पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। बता दें एसएसपी ने ये कदम पारदर्शी जांच के लिए उठाया है। लाइन हाजिर होने वालों में एसओ गिरीश नेगी, महिला SI रजनी चमोली, हेड कांस्टेबल सतीश, कांस्टेबल ज्योति रावत शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News