Connect with us

Uncategorized

विवादों के बीच शैलजा से मिले हरीश रावत, पार्टी में अपनी भूमिका को लेकर दिया बड़ा संदेश

उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में घमासान चल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ को लेकर चल रही सियासी हलचल के बीच हरदा ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से मुलाकात की। उन्होंने पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। पोस्ट में उन्होंने पार्टी में अपनी भूमिका को लेकर भी बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने साफ किया कि उनका मकसद पार्टी को मजबूत करना और 2027 में राज्य में सत्ता परिवर्तन लाना है। नक्शेदेखें

विवादों के बीच शैलजा से मिले हरीश रावत
दरअसल हरीश रावत की आज कुमारी शैलजा से मुलाकात हो गई है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने लिखा, “आज मैं Kumari Selja जी से मिला। बहुत सारे मामलों में उनसे बातचीत हुई। हम सबका एक ही उद्देश्य है कि पार्टी मजबूत हो और 2027 में हम राज्य में परिवर्तन ला सकें। एक बात दिन के उजाले की तरह स्पष्ट है कि राज्य और राज्य के लोगों के सम्मुख समय-समय पर जो चुनौतियां आएंगी, हरीश रावत उनके समाधान की आवाज उठाता रहेगा।

पार्टी में अपनी भूमिका को लेकर दिया बड़ा संदेश
आगे उन्होंने लिखा, “मैं लोगों का बहुत आभारी हूं कि उनकी व्यापक भागीदारी, सहयोग व समर्थन मुझे प्राप्त हुआ है। मैं विश्वास करता हूं कि आगे भी प्राप्त होता रहेगा। हमारे नेता Rahul Gandhi जी लोकतंत्र बचाने की एक बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं और हमें उस लड़ाई के संदेश के साथ प्रत्येक व्यक्ति को जोड़ना है। मैं उम्मीद करता हूं, इस अभीष्ट साधन हेतु राज्य में पार्टी मेरी सेवाओं का उपयोग करेगी।”

यह भी पढ़ें -  सत्ता में नरेंद्र मोदी के 25 साल: CM धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की PM के यशस्वी जीवन के लिए पूजा

धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा से जुड़ा है मामला
दरअसल हरीश रावत की ओर से राज्य के अलग-अलग जगहों पर ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ निकाली जा रही थी। जिसे लेकर पार्टी हाईकमान ने आपत्ति जताई थी। इसको लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने हरीश रावत को पत्र लिखकर यात्रा को लेकर नाराजगी भी जाहिर की थी। समाचारपढ़ें

पार्टी यात्रा से थी नाराज
हालांकि उसके बाद भी हरदा की यात्रा जारी रही थी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की नाराजगी सामने आने लगी है। जिसके बाद दिल्ली में हाईकामान से मुलाकात के बाद उन्होंने अपनी आगे की सभी यात्राएं स्थगित कर दी थी

More in Uncategorized

Trending News