Connect with us

Uncategorized

बाबा नीब करौरी महाराज पर बनी फिल्म का प्रोमो-पोस्टर लॉन्च, CM ने बताया आध्यात्मिक ऊर्जा का माध्यम

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास में बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने फ़िल्म को सिर्फ एक सिनेमाई प्रस्तुति नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और मानवता के उच्च आदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम बनाया।

बाबा नीब करौरी महाराज पर बनी फिल्म का प्रोमो-पोस्टर लॉन्च
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह फिल्म केवल एक सिनेमाई प्रस्तुति नहीं है, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और मानवता के उच्च आदर्शों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का एक सराहनीय प्रयास है। बाबा नीब करौरी महाराज का दिव्य जीवन आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी शिक्षाएं सरलता, करुणा, सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश देती हैं, जो वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक हैं।

CM ने बताया आध्यात्मिक ऊर्जा का माध्यम
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विषयों पर आधारित प्रयास भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण और प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह फिल्म समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी और नई पीढ़ी को अपने सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगी।

यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: हेमंत द्विवेदी ने ठुकराई गणेश गोदियाल की चुनौती, कहा प्रेस क्लब नहीं यहां आकर करें डिबेट
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News