Connect with us

उत्तराखण्ड

राम मंदिर से निकाली गई पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा

दन्या (अल्मोड़ा) । नववर्ष के प्रथम दिन क्षेत्रवासियो द्वारा अक्षत कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ बीजेपी जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा द्वारा दीपप्रज्वलित कर किया गया। कलश शोभायात्रा में क्षेत्र के सभी राम भक्तों व ग्रामीण अंचलो से आई बालिकाओं व महिलाओ ने भाग लिया।
महिलाओं की दन्या राम मंदिर से राम झांकी रामजी की जय, राम जी की जय जयकार व जय सियाराम ने नारो से क्षेत्र रहा गुंजायमान रहा । दन्या शिशु मंदिर में अयोध्या से आये पूजित अक्षतों को आगामी 22जनवरी को होने वाली राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पर जन-जन तक पहुचाया जाएगा।

दन्या सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह नयाल ने बताया पूजित अक्षत जनवरी 22 को आयोध्या श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होने पर पूजित अक्षत जन-जन पहुचाने का कार्य होगा।
धौलादेवी मंडल अध्यक्ष लक्षमण डसीला, देवेंद्र सिंह नयाल, राजन जोशी,बीडीसी दिनेश गैंडा, दयाल पांडे, गोपाल बिष्ट, मोहन पंत, दीपक भैसोड़ा, उमेश भंडारी, संतोष, देवेंद्र, सुरेश जोशी सहित क्षेत्रीय जनता के सैकड़ो लोगो की उपस्थिति रही।
संवाददाता – खजान पाण्डे

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather: अगले 24 घंटे रेड अलर्ट पर उत्तराखंड!, इन जिलों में बहुत भारी बारिश का खतरा
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News